इजराइल ने चरमपंथी समूह हिजबुल्ला को निशाना बनाकर बेरूत पर किया हवाई हमला, एक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2024

इजराइल ने मंगलवार को अप्रत्याशित रूप से बेरूत पर हवाई हमला किया जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसी के साथ इजराइल का लेबनान में सक्रिय चरमपंथी समूह हिजबुल्ला के साथ तनाव बढ़ गया है।

इजराइल ने शनिवार को मजदल शम्स शहर में हुए रॉकेट हमले के लिए हिजबुल्ला को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, चरमपंथी संगठन ने हमले में अपनी भूमिका से इनकार किया है।

इजराइली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने मंगलवार के हमले के तुरंत बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘हिजबुल्ला ने अपनी हदें पार कर दी है।’’ लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि ड्रोन से किए गए इस हमले में तीन रॉकेट दागे गए, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

एजेंसी के मुताबिक, घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया। विस्फोट स्थल के पास स्थित बहमन अस्पताल ने लोगों से रक्तदान करने का आह्वान किया। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि जिसे निशाना बनाकर हमला किया गया था वह मारा गया है या घायल हुआ है। हिजबुल्ला के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम को बेरूत के दक्षिण में हिजबुल्ला के गढ़ पर इजराइली हवाई हमला हुआ, जिससे नुकसान हुआ है।

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान