Israel ने बिछा दी लाशें, पेजर अटैक के बाद अब लेबनान में एक साथ फटे वॉकी-टॉकी

By अभिनय आकाश | Sep 19, 2024

लेबनान में पेजर में हुए धमाकों के एक दिन बाद अब इजरायल की तरफ से नए अटैक की बात सामने आ रही है। लेबनान में उस वक्त फिर से हड़कंप मच गया जब हिज़्बुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले रेडियो (वॉकी-टॉकी) में विस्फोट हो गया। अब हिजबुल्ला के आतंकवादी दहशत में हैं कि कब किस चीज से विस्फोट हो जाए। वॉकी टॉकी में विस्फोट से 20 लोगों की मौत हो गई है और 450 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इससे ठीक एक दिन पहले हिज्बुल्ला सदस्यों द्वारा इस्तेमाल किए गए सैकड़ों पेजर में अचानक विस्फोट होने से अफरा तफरी मच गई थी। इस विस्फोट में दो बच्चों सहित कम से कम 12 लोग मारे गए और लगभग 2,800 अन्य घायल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: Khamenei का भारत पर बयान पड़ गया बहुत भारी, दोस्त इजरायल ने पहले धमकाया, फिर धमाका ही कर दिया, ईरान के राजदूत की गई एक आंख

इस हमले के बाद इजरायल और लेबनान दोनों ही एक दूसरे को लेकर और अधिक सतर्क हो गए हैं, लेकिन फिलहाल सीमाओं पर कोई बड़ा फेरबदल नहीं देखने को मिला है।इजरायल लेबनान बॉर्डर पर फोर्स बैलेंस पहले की ही तरह है। डिफेंस एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस हमले का कोई बड़ा मैसेज नहीं है। ये जरूर है कि इसके जरिए इजरायल ने अपनी खुफिया पहुंच और तकनीक का लोहा मनवाया है। हिजबुल्ला की भी इस मामले में किरकिरी हुई है। 

प्रमुख खबरें

US Nuclear Industry भारत के SHANTI Act नियमों पर चार सितंबर तक देगा विस्तृत सुझाव

POCSO Court ने Tamil Nadu में 4 नाबालिगों के उत्पीड़न के मामले में उपदेशक को दी मौत की सजा

पैलेट गन से घायल छात्र को लेकर थाने पहुंच गए राहुल गांधी, पुलिस पर लगाया FIR नहीं दर्ज करने का आरोप

मुनीर को दी परमाणु की चाबी, तुर्किए-चीन के आर्मी कार्गो प्लेन वेपन लेकर पहुंचे! आखिर पाकिस्तान में क्या बड़ा खेल चल रहा है?