इजराइल ने फलस्तीनी-अमेरिकी शख्स के परिवार के मकान को उड़ाया, अमेरिका ने की निंदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2021

यरुशलम। इजराइल ने वेस्ट बैंक में इजराइलियों पर जानलेवा हमले करने के आरोपी एक फलस्तीनी-अमेरिकी शख्स के परिवार के मकान को बृहस्पतिवार को ध्वस्त कर दिया। उसने इस व्यक्ति की अलग रह रही पत्नी के अनुरोध भी ठुकरा दिया जिसमें उसने कहा कि वह इस मकान में बमुश्किल ही कभी रहा है। वह अपने तीन बच्चों के साथ इसमें रहती थी। अमेरिका ने मकान को ध्वस्त किए जाने की निंदा की। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘‘किसी व्यक्ति के कृत्यों के कारण पूरे परिवार का घर नहीं गिराया जाना चाहिए। वेस्ट बैंक में तनाव कम करने की काफी आवश्यकता है। दंड स्वरूप मकान गिराए जाने से ऐसे वक्त में तनाव ही बढ़ेगा जब हर किसी को शांति स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।’’ प्राइस ने कहा कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने वरिष्ठ इजराइली समकक्ष के समक्ष इस मुद्दे को उठाया है।

प्रमुख खबरें

1980 Voter List विवाद: Sonia Gandhi पर BJP का वार, Pradeep Bhandari बोले- लोकतंत्र की चोरी हुई

Global AI कंपनियों का Valuation टिकाऊ नहीं, KPMG India प्रमुख ने जताई चिंता

RBI के लिस्टिंग नियमों के बीच Noel Tata का दांव, Tata Sons के पुनर्गठन पर विचार का प्रस्ताव

Asian Games Fencing: विश्व चैंपियन से 9-15 से हारीं Taniksha Khatri, हेमाश और सचिन भी बाहर