Israel से पहली बार हुई होश उड़ाने वाली गलती! हैरान रह गया भारत

By अभिनय आकाश | Dec 31, 2025

इजरायल में अचानक एक ऐसा बवाल शुरू हुआ है जो यहूदियों के लिए तबाही का कारण बन सकता है। इजरायल के कई रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों, पत्रकारों और हजारों लोगों ने अपनी ही सरकार से एक बहुत बड़ी मांग की है। इन सभी ने एक ही स्वर में कहा है कि हमें पाकिस्तान को रोकना होगा। पाकिस्तानियों को हमारी जमीन पर कदम रखने से रोकना होगा। हजारों इजरायलियों का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने फायदे के चक्कर में पाकिस्तान जैसा वायरस इजराइल पर छोड़ दिया है। दरअसल, इजरायल के लोगों ने कहा है कि गाजा में पाकिस्तानी सैनिकों की एंट्री नहीं होनी चाहिए। इजरायली एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह ऐसी चूक होगी जिसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इजराइल के लोगों ने अपनी सरकार से कहा है कि हमें पाकिस्तानियों पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Giorgia Meloni के देश से हमास को फंडिंग, करोड़ों डॉलर का चंदा किसने दिया?

गाजा पीस प्लान के तहत गाज़ा में एक इंटरनेशनल स्टेबिलाइजेशन फोर्स की तैनाती होनी है। इस फोर्स में कई देशों के सैनिक शामिल होंगे। इस इंटरनेशनल फोर्स का काम गाज़ा में हमास को रोकना और शांति समझौते के तहत गाज़ा में शांति और पुनर्निर्माण के कार्यों की रक्षा करना होगा। इसी फोर्स में इंडोनेशिया और पाकिस्तानी सैनिक भी शामिल होने हैं। हालांकि शामिल तो तुर्की के सैनिक भी होने थे, लेकिन इजराइल ने पहले ही साफ मना कर दिया कि हमें इंटरनेशनल स्टेबलाइजेशन फोर्स में तुर्की के सैनिक नहीं चाहिए क्योंकि हमें उन पर भरोसा नहीं है। अब इजराइल के पूर्व सैन्य अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिकों को भी गाज़ा बुलाना घातक साबित हो सकता है। इन लोगों ने कहा है कि जिस तरह से तुर्की को ब्लॉक किया गया है। उसी तरह से पाकिस्तान को भी ब्लॉक करना होगा।

इसे भी पढ़ें: सामने बैठे थे नेतन्याहू, अचानक ट्रंप करने लगे भारत की शिकायत, फिर...

इजरायली एक्सपर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिक कभी भी ईमानदारी और वफादारी से हमास को नहीं रोकेंगे बल्कि हमास को मजबूत करने का काम करेंगे। इजराइली एक्सपर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिक गाज़ा में बैठकर हमास की जगह इजराइल के सैनिकों पर ही हमला करेंगे। इजराइली सैनिकों की मूवमेंट के बारे में पहले से ही हमास के आतंकियों को जानकारी दे देंगे। इजराइली लोगों का मानना है कि पाकिस्तानी सैनिक गाजा में पहुंच गए तो एक बड़ा खतरा इजरायल के दरवाजे पर आकर बैठ जाएगा। क्योंकि पाकिस्तान इकलौता मुस्लिम देश है जिसके पास न्यूक्लियर हथियार हैं। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Assam CM Himanta का बयान, PM Modi के रहते हमारी जीत को कोई दीवार रोक नहीं सकती

आखिर सेवा तीर्थ से उपजते सियासी सवालों के जवाब कब तक मिलेंगे?

Amit Shah का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- व्यापार समझौतों पर फैला रहे हैं भ्रम

Mahashivratri 2026: धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण त्यौहार है महाशिवरात्रि