Israel ने सीरिया में भीषण गोलीबारी की, 14 लोगों की मौत एवं 40 से अधिक घायल : सरकारी मीडिया

By Prabhasakshi News Desk | Sep 09, 2024

दमिश्क । इजराइल ने रात सीरिया के कई इलाकों में हमले किए जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने इसकी जानकरी दी। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने बताया कि रविवार देर रात मध्य सीरिया के कई इलाकों में इजराइली हमले हुए, जिसके बाद हमास प्रांत में एक राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया और आग लग गई, जिसके बाद सोमवार सुबह दमकलकर्मी आग पर काबू करने के लिए जूझते दिखे। 

स्थानीय मीडिया ने तटीय शहर टार्टस के आसपास भी हमले की सूचना दी। इजराइल की सेना की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इजराइल ने हाल के वर्षों में युद्धग्रस्त सीरिया के सरकारी नियंत्रण वाले हिस्सों में सैकड़ों हमले किए हैं, लेकिन उसने कभी इन हमलों को स्वीकार नहीं किया है। ये हमले अक्सर सीरियाई सेना या ईरान समर्थित समूहों को निशाना बनाकर किए जाते हैं।

प्रमुख खबरें

एक ही फंड से Large, Mid और Small Cap में निवेश, खुला Kotak Nifty 500 NFO

Team India Selection: New Zealand सीरीज के लिए Pragyan Ojha करेंगे टीम का चयन

MPSC सदस्यों की जांच के लिए Devendra Fadnavis ने राज्यपाल से की समिति की सिफारिश

6 October, 2026 Stock Market Updates: BSE Sensex में 125 अंकों की बढ़त, शुरुआती कारोबार में 10% उछला Trent