Iran से जंग रुकवाने में... इजराइल की विपक्षी नेता का भारत पर होश उड़ाने वाला खुलासा

By अभिनय आकाश | Jun 27, 2025

इजरायल की विपक्षी पार्टी येश अतीज की सांसद शैली तेल मेरोन ने भारत पर एक होश उड़ा देने वाला बयान दिया है। इजरायली की विपक्षी नेता का बयान उस समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल की जीत का क्रेडिट खुद ले लिया है। इजरायल ईरान जंग में भी ट्रंप बस मैं, मैं, मैं कर रहे हैं। इजरायल पिछले कई दिनों से अपने दम पर ईरान से लड़ रहा है। इजरायली सेना लड़ाकू विमान लेकर तेहरान तक घुस गई। लेकिन आखिरी के एक दिन में अमेरिका ने अपने कुछ बॉम्बर्स ईरान में भेज दिए और पूरी जंग का क्रेडिट खुद ही लेने लग गए। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने सब बर्बाद कर दिया, पहली बार ईरान ने मानी ये बात, खुद बताया न्यूक्लियर प्रोग्राम को कितना हुआ नुकसान?

इसके बाद शेली मेरोन ने कहा कि सभी इजरायली ईरान के खिलाफ युद्ध में एकजुट हैं। मुझे लगता है कि सीजफायर का फैसला सही था। हमने सारे मिलिट्री टारगेट हासिल कर लिए हैं, लेकिन हम आगे के लिए भी सतर्क रहेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रम्प वही कर रहे हैं, जो जरूरी है। आपको न्याय करने के लिए मजबूत होना पड़ता है। मुझे नहीं लगता कि अमेरिका किसी भी जंग में शामिल होना चाहता है। आपके सामने कट्टर सरकारें होती हैं, तो विकल्प नहीं होता। मैं ट्रम्प की बहादुरी का सम्मान करती हूं कि वो हमारे साथ खड़े हुए। उन्होंने इंडिया की भी मदद की। हमें लगता है कि पूरी दुनिया और इजराइल को शांति चाहिए। हम सिर्फ अपने देश और नागरिकों को सुरक्षित रखना चाहते हैं।  

प्रमुख खबरें

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस किसानों के मुद्दे सुलझाएं या EC के प्रवक्ता बनें, कांग्रेस नेता का तंज

भारत का उत्थान बिना टकराव और विघटन के समावेशी विकास पर आधारित: Rajnath Singh

Ganjam में गांव पर हमले और भीड़ हिंसा मामले में 5 महिलाओं समेत 13 गिरफ्तार

Election Commission पुनर्गठन और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की झारखंड में वामदलों ने उठाई मांग