इजरायल के पेजर अटैक जैसे उड़ा न दे भारत, Made in India मोबाइल फोन को लेकर पाकिस्तान ने क्या बड़ा ऐलान कर दिया?

By अभिनय आकाश | Jan 25, 2025

आपको याद होगा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक बार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने बैठे थे। उस दौरान का एक वाक्या खासा वायरल हुआ था। घबराहट के मारे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ईयर फोन तक ठीक से नहीं लगा पा रहे थे। मगर पीएम मोदी के डर से तो अब शहबाज शरीफ मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से भी घबरा रहे हैं। पाकिस्तान की सरकार भारत में बने मोबाइल फोन से डर गई है। इसलिए पाकिस्तान की सरकार ने भारत में बने मोबाइल फोन को लेकर बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान को मेड इन इंडिया फोन से डर लगने लगा है। पाकिस्तान को लग रहा है कि जिस तरह इजरायल ने पेजर के जरिए हिजबुल्लाह के आतंकियों को उड़ा दिया था। ठीक उसी तरह से मेड इन इंडिया फोन पाकिस्तान को बर्बाद कर सकते हैं। पाकिस्तानी सेना और सरकार का सीक्रेट डेटा चोरी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: 1971 के बाद ढाका में पहली बार ISI, बांग्लादेश के साथ मिलकर क्या पाकिस्तान तैयार कर रहा कोई प्लान?

कई पाकिस्तानी बोल रहे हैं कि जब इजरायल पेजर के जरिए हिजबुल्लाह के आतंकियों को उड़ा सकता है तो भारत भी मेड इन इंडिया मोबाइल के जरिए पाकिस्तान की सेना को उड़ा सकता है। गौरतलब है कि 17 सितंबर को लेबनान की राजधानी बेरूत में जनजीवन बिल्कुल सामान्य सा दिख रहा था। तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया। लेबनान में सिलसिलेवार ढंग से धमाके शुरू हुए। किसी की जेब में तो किसी के हाथ में रखे पेजर अपने आप फटने लगे। जब तक सिलसिला थमता तब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी थी। 4000 से ज्यादा लोग अस्पताल पहुंच चुके थे। दुनिया में पहली बार ऐसा खतरनाक हमला हुआ है जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। एक साथ हजारों धमाके हुए, 3 हजार लोग घायल हो गए और 13 लोगों की मौत हो गई। इजरायल ने पेजर के जरिए हिजबुल्लाह के आतंकियों की लोकेशन ट्रैक की और मौका मिलते ही सभी के पेजर पर एक साथ मैसेज भेज दिया। जिसने मैसेज को पढ़ लिया वो ब्लास्ट का शिकार हो गया। 

प्रमुख खबरें

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा