Israel के PM Benjamin Netanyahu ने की UAE की गोपनीय यात्रा, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद से मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 29, 2026

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस सप्ताहांत गोपनीय तरीके से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा की। दोनों देशों ने सोमवार को इस यात्रा की आधिकारिक पुष्टि की। मामले से परिचित सूत्रों के हवाले से इजराइल के ‘चैनल 12’ की ओर से दी गई खबर के अनुसार, नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच रविवार को हुई बैठक करीब एक घंटे तक चली।

यूएई ने सोमवार देर रात इस बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और ‘‘उन्हें मजबूत तथा विकसित करने के तौर-तरीकों’’ पर चर्चा की। नेतन्याहू के कार्यालय ने भी सोमवार देर रात बयान जारी कर कहा कि बैठक का उद्देश्य ‘‘द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना’’ था। हालांकि, कार्यालय ने यूएई के नेता से खबर के संबंध में किसी भी तरह का अनुरोध किए जाने से इनकार किया।

कार्यालय ने यह भी बताया कि इजराइल की सुरक्षा एजेंसी ‘शिन बेट’ ने ‘चैनल 12’ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चैनल ने नेतन्याहू के इजराइल लौटने से पहले ही उनकी यात्रा की खबर प्रसारित करके नियमों का उल्लंघन किया।

प्रमुख खबरें

29 September History: आरती साहा ने इंग्लिश चैनल पार कर रचा था इतिहास, जानें आज की प्रमुख घटनाएं

E20 Petrol से कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटेगी, ONGC अधिकारी ने गिनाए फायदे

Myanmar Airstrike | म्यांमार में हैवानियत की हदें पार! बम फटे, इमारतें जलीं और पल भर में बिछ गए 49 शव... रखाइन में खूनी हमले से दहली दुनिया!

Delhi Weather: राजधानी में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज, 2008 के बाद सितंबर की सबसे ठंडी सुबह