इजराइल पीएम की पत्नी सरकारी धन के गलत इस्तेमाल मामले में दोषी करार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2019

यरुशलम। इजराइल की एक अदालत ने रविवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू की पत्नी को भोजन के लिए आवंटित सरकारी धन का गलत तरह से इस्तेमाल करने के मामले में दोषी ठहराया है। इस मामले में नेतनयाहू की पत्नी ने प्ली बार्गेन के तहत आरोप कम करने पर खुद अपने दोष को स्वीकार किया है। सारा नेतनयाहू को एक अन्य शख्स की गलती को भुनाने का दोषी ठहराया गया है और जुर्माना भरने का आदेश दिया गया है। यरूशलम मजिस्ट्रेट अदालत में जस्टिस एविटल चेन ने दोष कबूल करने के ऐवज में आरोप कम करने को मंजूरी प्रदान की।

सारा नेतनयाहू पर 10 हजार शेकेल (2800 डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है और राज्य के कोष में 45 हजार शेकेल की भरपाई करने का आदेश भी उन्हें दिया गया है। 60 वर्षीय सारा की उनके पति के कार्यकाल के दौरान उनके कामकाज में बड़ी भूमिका रही है। जून 2018 में शुरू में उन पर सरकारी आवास पर रसोइया होने के बावजूद बाहर से खाना खरीदने के मामले में धोखाधड़ी और विश्वासघात का आरोप लगा था। ताजा समझौते में उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप हटा लिये गये।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह