इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2024

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को कहा कि इजराइल ने उस व्यक्ति से अपना हिसाब चुकता कर लिया है जिसने ‘होलोकॉस्ट’ (यहूदी नरसंहार) के बाद हमारे लोगों के इतिहास में सबसे भीषण नरसंहार को अंजाम दिया।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘हमारा युद्ध अभी ख़त्म नहीं हुआ है।’’ इजराइल की सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि गाजा में उसके सैनिकों ने हमास के शीर्ष नेता याह्या सिनवार को मार गिराया है।

सिनवार पिछले साल इजराइल पर हमले का मुख्य साजिशकर्ता था, जिसके बाद हमास-इजराइल के बीच भीषण जंग शुरू हुई। सिनवार इजराइल-हमास युद्ध की शुरुआत से ही इजराइल में सर्वाधिक वांछित लोगों की सूची में सबसे ऊपर था, और उसकी हत्या से आतंकवादी समूह को एक बड़ा झटका लगा है। हमास ने सिनवार की मौत की फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की है।

प्रमुख खबरें

ओडिशा के जाजपुर में BJD पदयात्रा पर हमला, पूर्व विधायक ने दर्ज कराई शिकायत

Congress नेता Aradhana Mishra का UP सरकार पर आरोप, राज्य में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित

Delhi में British Liquor पर घटेगा Customs Duty, 15 प्रतिशत तक सस्ती हो सकती है Scotch

Asian Games में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने दी बधाई