Israeli हमले के बाद Tehran पर Acid Rain का खतरा, पीने के पानी पर भी मंडराया बड़ा संकट

By एकता | Mar 08, 2026

ईरान की राजधानी तेहरान और अल्बोर्ज प्रांत में इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमलों में भारी तबाही हुई है। ईरानी तेल मंत्रालय ने पुष्टि की है कि तेहरान के पश्चिमी हिस्से और करज शहर सहित तीन प्रमुख इलाकों में स्थित ईंधन डिपो, चार तेल स्टोरेज केंद्रों और एक पेट्रोलियम उत्पाद ट्रांसफर सेंटर को निशाना बनाया गया है। दमकल विभाग और सुरक्षा बल अभी भी प्रभावित क्षेत्रों में भीषण आग को बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं।

इसे भी पढ़ें: Iran के तेल पर Donald Trump की नजर! देश के टुकड़े करने की साजिश का सनसनीखेज दावा

पीने के पानी पर मंडराया संकट

प्रोफेसर इजादी ने चेतावनी दी है कि तेहरान के आसपास के डैम और जल प्रणालियों में इस तेल के मिलने से पानी जहरीला हो सकता है। उन्होंने कहा, 'शहर के वॉटर सिस्टम से गुजरने वाले इस तेल का असर सीधे लोगों की सेहत पर पड़ेगा और लोग बीमार पड़ सकते हैं।' तेल रिसाव और जहरीले धुएं के कारण ईरान को एक गंभीर 'एनवायरनमेंटल डिजास्टर' का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: ईरानी युद्धपोत IRIS Dena पर US Attack से पहले मिली थी 2 चेतावनी, नाविक के फोन कॉल से खुला राज

बढ़ता मानवीय और स्वास्थ्य जोखिम

इस घटना ने न केवल ईरान की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाई है, बल्कि आम नागरिकों के जीवन के लिए भी बड़ा खतरा पैदा कर दिया है। जानकारों का मानना है कि अगर ट्रंप और नेतन्याहू के नेतृत्व में ये हमले जारी रहे, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है। फिलहाल पूरे इलाके में प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है और जल स्रोतों को बचाने की कोशिशें की जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

SEBI ने Portfolio Managers के नियमों में किया बदलाव, IPO और विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश को मंजूरी

Mahadev App से सट्टेबाजी में 94400 करोड़ रुपये की कमाई, ED ने कोर्ट को बताया

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया