Video । इजरायल के Airstrike से Iran में तबाही, Tehran की सड़कों पर बहने लगी 'आग की नदी'

By एकता | Mar 08, 2026

ईरान की राजधानी तेहरान और अल्बोर्ज प्रांत में इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमलों में कम से कम चार टैंकर ड्राइवरों की मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक, इन हमलों में चार तेल स्टोरेज केंद्रों और एक पेट्रोलियम उत्पाद ट्रांसफर सेंटर को निशाना बनाया गया। हालांकि, ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इन हमलों के बावजूद देश में ईंधन की सप्लाई में कोई कमी नहीं आएगी।

तेहरान की सड़कों पर 'आग की नदी'

इजरायली हमलों के बाद तेल डिपो से भारी मात्रा में तेल का रिसाव हुआ, जो तेहरान के सीवेज सिस्टम में जा मिला। इस वजह से ईरानी राजधानी की सड़कों के किनारे 'आग की नदी' जैसा मंजर दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शहर की सड़कों के पास भीषण आग जलती हुई देखी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: Khamenei के बाद कौन? Iran के नए Supreme Leader के नाम पर बनी सहमति, जल्द होगा बड़ा ऐलान

राहत और बचाव कार्य जारी

ईरानी तेल मंत्रालय ने पुष्टि की है कि तेहरान के पश्चिमी हिस्से और अल्बोर्ज प्रांत के करज शहर समेत तीन इलाकों में स्थित ईंधन डिपो पर हमले हुए हैं। सुरक्षा बल और दमकल विभाग की टीमें अभी भी प्रभावित इलाकों में आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने के ऑपरेशन में लगी हुई हैं।

प्रमुख खबरें

Sonia Gandhi के संस्मरण से लेकर Supreme Court के आदेश तक शाम 6 बजे की बड़ी खबरें

NSA Ajit Doval को अमेरिकी कोर्ट के समन को भारत ने बताया दुर्भावनापूर्ण साजिश, China के Anti-India Propaganda को भी दिया करारा जवाब

कोल्हापुर में Gokul Dairy के अध्यक्ष बने NCP नेता Rajesh Patil, कड़े मुकाबले में हासिल किए 16 वोट

Jan Gan Man: West Bengal में Superhit साबित हो रहा है Yogi Model, Suvendu Adhikari ने माहौल ही बदल कर रख दिया है