भारत की जीत पर पत्थरबाजों को Israel का तगड़ा जवाब, हिल गई दुनिया

By अभिनय आकाश | Mar 10, 2025

चारों तरफ पुलिस, पत्थर और आग का ढेर, बीते दिनों मध्य प्रदेश के इंदौर से कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आईं। 9 मार्च 2025 के दिन भारत जैसे ही चैंपियन बना दुबई से लेकर हिंदुस्तान तक जश्न शुरू हो गया। होली से पहले दिवाली मनने लगी। फैंस का उत्साह हाई था। जीत में जलाए जा रहे ये पटाखे कब गोली और आगजनी में तब्दील हो गए मध्य प्रदेश का इंदौर समझ ही नहीं पाया। देखते ही देखते दो पक्ष आपस में भिड़ गए और पथराव शुरू हो गया। गोलियां चल गई, गाड़ियां तोड़ दी गई। दुकानों में आग लगा दी गई। भारत की जीत के बाद लोग रैली निकाल रहे थे। भारत की जीत को देखकर कई दिलों में बसी नफरत और सच्चाई अचानक फूट पड़ती है। एक तरफ तेलंगाना में क्रिकेट फैंस पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। दूसरी तरफ इंदौर में जश्न मना रहे लोगों पर पत्थरबाजी कर दी गई। तेलंगाना में जो हुआ उसने लोगों को हैरान कर दिया। लेकिन इंदौर में जो हुआ उसने तो लोगों को डरा दिया है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्वी हिस्से में अवैध रूप से रखे गए भालू को मुक्त कराया गया

भारत में तैनात इजरायली काउंसिल जनरल कोबी शोसानी ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा कि भारत को बधाई। कोबी शोसानी ने तिरंगा लगाकर लिखा है कि इजरायल भारत को जीत की बधाई देता है। गौर करने वाली बात ये है कि जो इजरायल इस वक्त जंग में फंसा हुआ है, वो भी भारत की खुशियों में शामिल हो रहा है। इजरायल का तो क्रिकेट से कुछ लेना-देना भी नहीं है। लेकिन फिर भी इजरायली डेप्लोमैट भारत को बधाई दे रहे हैं। मगर भारत में ही बैठे लोग पत्थर चला रहे हैं। वैसे इन पत्थरबाजों को बता दें कि अब तो पाकिस्तान के लोग भी भारत की इस जीत का जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई पाकिस्तानियों को बयान वायरल हो रहे हैं। जिसमें वो भारत की तारीफ कर रहे हैं। इनका कहना है कि इस बार तो हम भारत के आगे सम्मान में अपना सिर झुकाते हैं।  

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी