आतंकियों पर भारत के तगड़े एक्शन से खुश हुआ इजरायल, बोला- थैक्यू मोदी सरकार

By अभिनय आकाश | Apr 10, 2025

इजराइल ने पाकिस्तानी-कनाडाई आतंकवादी तहव्वुर राणा और मुंबई 26/11 हमलों के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा के अमेरिका से भारत प्रत्यर्पण के कमद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इजराइल ने 26/11 के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण का स्वागत किया है। भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इस घटनाक्रम का स्वागत किया। अजार ने एक वीडियो संदेश में कहा ति मैं आतंकवादियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए भारत सरकार की दृढ़ता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। 

इसे भी पढ़ें: कसाब को कांग्रेस ने बिरयानी खिलाई, राणा को भारत की धरती पर मिलेगी सजा, पीयूष गोयल बोले- देश को मोदी जी पर गर्व है

राणा को पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से जुड़ा माना जाता है, जो 26/11 के मुंबई हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है। 26 नवंबर 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों के एक समूह ने अरब सागर में समुद्री मार्ग से भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई में घुसपैठ करने के बाद एक रेलवे स्टेशन, दो आलीशान होटलों और एक यहूदी केंद्र पर हमला किया था। साल 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों में छह अमेरिकियों समेत कुल 166 लोग मारे गए थे। इन हमलों को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अंजाम दिया था। नवंबर 2012 में, पाकिस्तानी समूह के एकमात्र जीवित आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को पुणे की यरवदा जेल में फांसी दे दी गई थी। जांच एजेंसी के अधिकारियों ने कहा कि राणा ने हेडली को भारत के लिए वीजा दिलाने में मदद की थी।  

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.