बांग्लादेश में पहली बार घुसे इजरायली एजेंट्स, भारत भी हैरान!

By अभिनय आकाश | Jul 20, 2026

इजराइल अचानक बांग्लादेश के पीछे पड़ गया है। पहली बार इजराइल ने खुलकर बांग्लादेश को अपने टारगेट पर लिया है। इजराइल बांग्लादेश के खिलाफ जानकारियां जमा कर रहा है। मोसाद की लिस्ट में बांग्लादेश का नाम जोड़ दिया गया है। पिछले कई महीनों से इजराइल बांग्लादेश के कट्टरपंथी नेताओं की मूवमेंट को फॉलो कर रहा था। उनके बयानों को ध्यान से सुन रहा था। बांग्लादेश के कट्टरपंथी इजराइल और यहूदियों को खत्म करने की बातें कर रहे थे। इसी कड़ी में भारत में इजराइल के राजदूत रूबेन नज़ार ने एक इंटरव्यू में पहली बार बांग्लादेश का नाम लिया है। रूबेन नज़ार ने कहा है कि हमें बांग्लादेश के अंदर हमास से जुड़े संदिग्ध आतंकियों की मूवमेंट दिखी है। हम बांग्लादेश में हमास के नेटवर्क पर नजर रख रहे हैं। इजराइली राजदूत ने कहा है कि हम बांग्लादेश से जुड़ी जानकारियां इलाके में अपने क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ साझा कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: हाई अलर्ट पर फोर्स, बांग्लादेश बॉर्डर पर अमित शाह का बड़ा धमाका

आपको बता दें कि शेख हसीना के समय करीब 6 साल पहले बांग्लादेश ने अपने पासपोर्ट से इजराइल को छोड़कर वाला वाक्य हटा दिया था। लेकिन अब इसे फिर से जोड़ दिया गया है। बांग्लादेश को डर है कि इजराइल अपने एजेंट्स ढाका में प्लांट कर सकता है। इसके अलावा इजराइल शेख हसीना का साथ दे सकता है। आपको बता दें कि शेख हसीना ने ऐलान किया था कि वह दिसंबर में बांग्लादेश वापस जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

Satwik Chirag चीन मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे, मलेशियाई जोड़ी को तीन गेम में हराया

Ukraine War: शांति वार्ता के लिए Moscow में अमेरिकी दूतों से मिले पुतिन, कीव पर हमले 72 घंटे रोके

Kremlin में अमेरिकी दूतों से मिले Putin, कीव पर 72 घंटे हमले रोकने का दिया आदेश

Ayodhya Court ने Ram Mandir दान चोरी केस में 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई