Hamas Tunnel में घुस गई इजरायल की सेना, 3 मिनट तक दुनिया की अटकी सांसें

By अभिनय आकाश | Sep 12, 2024

इजरायल और हमास के बीच की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। सुबह ही खबर आई कि मध्य गाजा में संयुक्त राष्ट्र के एक स्कूल और दो घरों पर इजराइली एयर स्ट्राइक में 19 महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई। वहीं अब इजरायल पहली बार दुनिया को हैवानों की उस गुफा में लेकर गया है जहां इजरायल के लोगों को बंधक बनाकर रखा गया था। ये गुफा हमास के आतंकियों का सुरक्षित ठिकाना है। तीन मिनट तक इजरायली सेना का अधिकारी 20 मीटर गहरी और 120 मीटर लंबी गुफा में दुनिया को वो सामान दिखाता रहा जो आज तक किसी ने नहीं देखा। 20 मीटर गहरी गुफा का मतलब है कि जमीन से पांच मंजिल नीचे। इजराइली सेना ने गाजा की उस सुरंग का वीडियो जारी किया है जिसके बारे में उसने कहा है कि हाल में वहां हमास ने छह बंधकों को मार डाला था। वीडियो में जमीन के नीचे संकरा रास्ता दिखता है जिसमें कोई प्रसाधन व्यवस्था नहीं है और वातायन व्यवस्था भी खराब है। 

इसे भी पढ़ें: Supreme Court रोकेगा इजरायल को हथियारों की आपूर्ति? CJI करेंगे ऐतिहासिक फैसला, जानें पूरा मामला

इजराइली हमला, कम से कम 34 लोगों की मौत

इजराइली सेना ने कहा कि उसने नुसेरात शरणार्थी शिविर स्थित स्कूल के अंदर से हमले की योजना बना रहे हमास के चरमपंथियों को निशाना बनाया। गाजा में युद्ध अब 11वें महीने में प्रवेश कर चुका है, जिसमें हजारों लोग मारे जा चुके हैं। इजराइल और हमास उग्रवादी समूह के बीच युद्धविराम के लिए मध्यस्थता करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयास बार-बार बाधित होते रहे हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि इजराइल के हमलों में 19 महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 34 लोग मारे गए। 

=

प्रमुख खबरें

US Nuclear Industry भारत के SHANTI Act नियमों पर चार सितंबर तक देगा विस्तृत सुझाव

POCSO Court ने Tamil Nadu में 4 नाबालिगों के उत्पीड़न के मामले में उपदेशक को दी मौत की सजा

पैलेट गन से घायल छात्र को लेकर थाने पहुंच गए राहुल गांधी, पुलिस पर लगाया FIR नहीं दर्ज करने का आरोप

मुनीर को दी परमाणु की चाबी, तुर्किए-चीन के आर्मी कार्गो प्लेन वेपन लेकर पहुंचे! आखिर पाकिस्तान में क्या बड़ा खेल चल रहा है?