एनसीबी और अमेरिकी DEA की संयुक्त कार्रवाई, ड्रग्स तस्करी मामले में 6 गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 20, 2026

अमेरिका में उपभोक्ताओं को नशीले पदार्थों और नशीली दवाओं की अवैध आपूर्ति में शामिल अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के खिलाफ स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) और अमेरिकी मादक पदार्थ प्रवर्तन प्रशासन (डीईए) के संयुक्त अभियान में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। एनसीबी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि ‘ऑपरेशन मॉनसून थंडर’ नामक इस अभियान के तहत संघीय एजेंसी ने चार से 13 नवंबर के बीच हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ में छापेमारी की।

बयान में कहा गया कि छापेमारी की कार्रवाई के बाद छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एनसीबी और डीईए के बीच साझा की गई खुफिया जानकारियों के आधार पर की गई। जांच में पाया गया कि यह नेटवर्क कथित तौर पर पूरे अमेरिका में उपभोक्ताओं को नशीले पदार्थ और नशीली दवाओं की आपूर्ति करता था।

बयान के अनुसार, अब तक जांचे गए रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों से पता चलता है कि इस नेटवर्क ने जून 2022 से नवंबर 2026 के बीच अमेरिका में करीब तीन हजार पार्सल भेजे, जिनमें लगभग पांच लाख टैबलेट थीं।

प्रमुख खबरें

Nepal PM Balendra Shah का पहला भारत दौरा, PM Narendra Modi से होगी द्विपक्षीय वार्ता

Akash Deep की New Zealand के खिलाफ दमदार वापसी, Gautam Gambhir के समर्थन को सराहा

Kuno National Park में बोत्सवाना की मादा चीता ने चार शावकों को दिया जन्म, संख्या 62 हुई

पूरी तस्वीर देखने की बजाय एक फोटो पर अटक जाते हैं राहुल गांधी! इसलिए हर बार पिछड़ जाते हैं