Gaza के उत्तरी हिस्से में इजराइल का हमला, बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए, अस्पतालों पर खतरा

By Prabhasakshi News Desk | Oct 09, 2024

दीर अल-बला । फलस्तीनी अधिकारियों और नागरिकों ने कहा कि उत्तरी गाजा में बड़े पैमाने पर इजराइल के हमलों में दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए हैं, तथा हमास के साथ युद्ध के एक वर्ष बाद तीन अस्पतालों के बंद होने का खतरा है। जबालिया में भीषण लड़ाई चल रही है, जहां इजराइली सेना ने युद्ध के दौरान कई बड़े अभियान चलाए और जब चरमपंथी एकजुट होने लगे तो सेना वापस आ गई। गाजा शहर सहित पूरे उत्तरी क्षेत्र में भारी तबाही हुई है और पिछले साल के अंत से इजराइली सेना द्वारा इसे काफी हद तक अलग-थलग करके रखा गया है। 

अस्पताल के अनुसार, बुधवार सुबह हवाई हमले में दो महिलाओं और दो बच्चों सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। दीर अल-बला के अल-अक्सा शहीदी अस्पताल के अनुसार मध्य गाजा में हमलों में नौ अन्य लोग मारे गए जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। एसोसिएटिड प्रेस के एक संवाददाता ने शवों की गिनती की। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से फलस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 42,000 को पार कर गया है और 97,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार अस्पतालों पर भी खतरा है। गाजा शहर में अल-अहली अस्पताल के निदेशक फदेल नईम ने कहा कि इस महीने की शुरूआत में इजराइल द्वारा हवाई और जमीनी अभियान शुरू किए जाने के बाद से, फलस्तीनी क्षेत्र के उत्तरी हिस्से से बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने और घायल होने की सूचना मिली है।

प्रमुख खबरें

IPL Update: Ashwin ने CSK के Coach के लिए लिया Eoin Morgan का नाम, MS Dhoni तय करेंगे भविष्य की रणनीति

WTC Final की रेस में पिछड़ा India तो Gautam Gambhir पर उठे सवाल, बचाव में उतरे Amit Mishra ने मांगा थोड़ा और समय

Hardik Pandya MI Exit? खराब प्रदर्शन के बाद IPL Trade Market में भारी डिमांड, KKR बना सबसे बड़ा दावेदार

Gold Prices में गिरावट: US Inflation और Interest Rates के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन