गाजा में इजरायली हमले से मचा कहर, कैफे पर बमबारी से 67 लोगों की मौत

By Neha Mehta | Jul 01, 2025

गाजा में इजरायली हवाई हमलों ने एक बार फिर भयावह मंजर पैदा कर दिया, जिसमें कम से कम 67 लोगों की जान चली गई। यह हमला हालिया सप्ताहों में सबसे घातक माना जा रहा है। गाजा सिटी के उत्तरी हिस्से में समुद्र तट के पास स्थित एक लोकप्रिय कैफे पर तब बमबारी हुई, जब वहां महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ जमा थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक बिना किसी चेतावनी के एक युद्धक विमान ने हमला किया जिससे वहां भूकंप जैसी स्थिति बन गई।

 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप का पाकिस्तान प्रेम बढ़ने के बाद भारत और अमेरिका के संबंध में कैसे हैं? विदेश मंत्री जयशंकर ने विस्तार से बताया | India-US Relation

 

इजरायली गोलीबारी में भोजन की मांग कर रहे फलस्तीनी नागरिकों पर भी हमला किया गया, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब इजरायली अधिकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रस्तावित नए युद्धविराम के सिलसिले में वाशिंगटन रवाना होने वाले थे। सूत्रों की मानें तो डेर्मर की ट्रम्प प्रशासन के अधिकारियों से मंगलवार को बैठक होनी थी।

 

इसे भी पढ़ें: 'पहलगाम हमला आर्थिक युद्ध था, उद्देश्य- कश्मीर में पर्यटन को तबाह करना'... विदेश मंत्री जयशंकर

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह कैफे युद्ध के दौरान भी खुले रहने वाले कुछ स्थानों में से एक था। यहां लोग इंटरनेट चलाने और अपने फोन चार्ज करने के लिए आते थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में घटनास्थल पर खून से लथपथ शव और कंबलों में ले जाए जा रहे घायल देखे जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News 26 September 2026 | toxic liquor in Nagaland 19 people died | Nagpur-Mumbai Duranto Express | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Manipur में जबरन वसूली के आरोप में प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादी समेत तीन गिरफ्तार

2027 वनडे वर्ल्ड कप मेरा आखिरी होगा, ट्रॉफी जीतने के लिए सब कुछ न्योछावर कर दूंगा, विराट कोहली का बड़ा ऐलान

West Bengal में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IPS और पुलिस अफसरों के तबादले