गाजा में किए गए इजराइली हमले तो सिर्फ शुरुआत है : नेतन्याहू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2025

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में मंगलवार को किए गए हवाई हमले ‘‘सिर्फ शुरुआत है’’ और सभी युद्धविराम वार्ताएं ‘‘हमले जारी रहने’’ के दौरान होंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमास द्वारा इससे पहले रिहा किए गए बंधकों से यह साबित हो गया है कि उन्हें (बंधकों को) छुड़ाने के लिए सैन्य दबाव एक आवश्यक शर्त है।’’ इजराइल ने मंगलवार सुबह गाजा पट्टी क्षेत्र में हवाई हमले किए, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 404 फलस्तीनी मारे गए। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार