इस देश में लगाई गई शराब की बोतलों पर महात्मा गांधी की तस्वीर!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2019

यरुशलम। शराब की बोतलों पर महात्मा गांधी की तस्वीरें लगा कर विवाद में आई एक इजराइली कंपनी ने भारत सरकार और उसके नागरिकों की भावनाएं आहत करने को लेकर उनसे माफी मांगी है। इजराइली कंपनी की शराब की बोतलों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीरें लगाए जाने पर नयी दिल्ली में राज्यसभा सदस्यों ने मंगलवार को चिंता प्रकट की थी। इस पर, उच्च सदन के सभापति एम वेंकैया नायडू ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को इस विषय की जांच करने तथा फौरन उपयुक्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। माका ब्रेवरी कंपनी के ब्रांड मैनेजर गिलाड ड्रोर ने एक बयान में कहा, ‘‘माका बियर भारत सरकार और उसके लोगों की भावनाओं को आहत करने को लेकर उनसे तहेदिल से माफी मांगती है।’’

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी दूत ने दिए संकेत, इजराइल-फलस्तीन शांति योजना में अभी और विलंब

उन्होंने कहा, ‘‘हम महात्मा गांधी का बहुत सम्मान करते हैं और अपनी बोतलों पर उनकी तस्वीरें लगाने को लेकर अफसोस प्रकट करते हैं।’’ उन्होंने यह भी कहा कि इजराइल में भारतीय दूतावास द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद कंपनी ने बोतलों का उत्पादन और आपूर्ति बंद कर दी है। उन्होंने कहा, ‘‘अब बाजार से उन उत्पादों को वापस लेने की कोशिश की जा रही है।’’ ड्रोर ने भारतीय दूतावास को वादा किया कि वह भविष्य में इस तरह की भावनाओं को ध्यान में रखेंगे। शराब की ये विवादित बोतलें इजराल के 71 वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए तैयार की गई थी। 

इसे भी पढ़ें: नेतन्याहू ने फलस्तीनी समूह के खिलाफ भारत के मतदान पर पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk की रिहाई पर Kejriwal का हमला, बोले- Modi सरकार की तानाशाही हुई बेनकाब

LPG संकट का अंत ! सबको मिलेगी गैस, मोदी सरकार के प्रयासों से जल्द राहत मिलने की उम्मीद

Durand Line पर जंग जैसे हालात! Afghanistan-Pakistan में भीषण गोलीबारी, तनाव चरम पर

IPL 2026 से पहले केकेआर को लग सकता है बड़ा झटका, हर्षित राणा पूरे सीजन के लिए हो सकते हैं बाहर