एलपीजी टैंकर पर इजराइली ड्रोन से हमला: मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2025

पाकिस्तान के गृह मंत्री ने शनिवार को बताया कि इस महीने की शुरुआत में एलपीजी के एक टैंकर पर एक इजराइली ड्रोन से हमला किया गया था और जहाज पर 24 पाकिस्तानी नागरिकों समेत चालक दल के 27 सदस्यों को हूती विद्रोहियों ने हिरासत में ले लिया था।

उन्होंने बताया कि हमले के बाद एलपीजी के एक टैंक में विस्फोट हो गया था लेकिन चालक दल आग बुझाने में कामयाब रहा था। मंत्री ने कहा, “बाद में हूती नौकाओं ने जहाज को रोक लिया और चालक दल के सदस्यों को जहाज पर ही बंधक बना लिया।”

उन्होंने कहा कि चालक दल को ‘हूती विद्रोहियों ने छोड़ दिया है और वे यमन के जलक्षेत्र से बाहर हैं। नकवी के अनुसार, चालक दल में दो श्रीलंकाई और एक नेपाली नागरिक भी शामिल थे जबकि जहाज का कप्तान पाकिस्तानी था।

प्रमुख खबरें

Indian Air Force: IAF Recruitment में बड़ा बदलाव, अब GATE Score से Technical Branch में मिलेगी सीधी एंट्री

Kejriwal का बड़ा हमला: SIT जांच सिर्फ़ एक धोखा, ताकतवरों को बचाने का Cover-Up

Real Estate Market | भारतीय रियल एस्टेट में उछाल: अप्रैल-जून तिमाही में देश के 9 प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 19% बढ़ी

ईसाई धर्मांतरण पर भड़क गये Bastar के ग्रामीण, Narayanpur Village में जबरदस्त हंगामा, Christian बने 26 परिवारों का गाँव वालों ने किया बहिष्कार