By अंकित सिंह | Mar 05, 2022
रूस और यूक्रेन के बीच लगातार युद्ध बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों के बीच युद्ध दसवें दिन भी जारी है। इन सबके बीच खबर यह भी है कि इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने गुपचुप तरीके से रूस की राजधानी मॉस्को में व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने हाल के ही घटनाक्रम पर विस्तृत चर्चा की है। इससे पहले इसराइल ने रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थता की पेशकश की थी। इजराइल को उम्मीद है कि इसमें उसे सफलता हासिल होगी। इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति से फोन पर बात की थी और मध्यस्थता की पेशकश की थी। इस बात की जानकारी क्रेमलिन की ओर से दी गई थी।