कोरोना वायरस के कारण इजराइली प्रधानमंत्री के मुकदमे की सुनवाई टली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2020

यरुशलम (इजराइल)। यरुशलम की एक जिला अदालत ने रविवार को ऐलान किया कि वह कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों के चलते इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आपराधिक मुकदमे पर सुनवाई दो महीने तक के लिए टाल रही है। नेतन्याहू को कई घोटालों के संबंध में धोखाधड़ी, विश्वासघात और रिश्वत लेने के आरोप में मंगलवार को अदालत में पेश होना था।

सरकार ने आपात स्वास्थ्य कदम उठाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी लगा दी। अदालत ने ऐलान किया कि वह 24 मई तक सुनवाई टाल रही है। नेतन्याहू पर अमीर दोस्तों से महंगे तोहफे लेने और बदले में उन्हें फायदा पहुंचाने का आरोप है। वह आरोपों से इनकार करते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: वाणिज्यिक भवनों में बिजली बचत के नियम अनिवार्य कर चुके हैं उप्र समेत 15 राज्य : बीईई महानिदेशक

 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा