नमाज पढ़ते फिलिस्तीनी पर चढ़ा दी गाड़ी, इजरायली सैनिक ने दिखाया नफरत का खौफनाक मंजर

By अभिनय आकाश | Dec 27, 2025

पिछले 2 साल से इजराइल और हमास के बीच जंग चल रही है जिसमें 70  हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। लेकिन इस जंग के बीच वेस्ट बैंक के इलाके से एक हैरान कर देने वाला फुटेज सामने आया है। इजरायली सैनिक जो कि एक रिजर्व सैनिक है, उसने फिलिस्तीनी शख्स पर उस वक्त गाड़ी चढ़ा दी जब वह नमाज पढ़ रहा था। इससे पहले इस शख्स ने गोलियां बरसाई थी। इजरायली मीडिया की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि फुटेज में एक शस्त्रधारी व्यक्ति फिलिस्तीनी शख्स पर गाड़ी दौड़ा रहा है। जिसमें यह भी कहा गया है कि वह व्यक्ति आरक्षित श्रेणी यानी कि रिजर्व सैनिक था और उसकी सैन्य सेवाएं खत्म कर दी गई थी। 

इसे भी पढ़ें: मुस्लिम मुल्कों में खुद पहुंचे मोदी, यहूदी राष्ट्र में जय को भेजा, मीडिल ईस्ट के दौरे की टाइमिंग बता रही है, कुछ बड़ा गेम कर रहा भारत

वो वाहन को नमाज कर रहे व्यक्ति के ऊपर चढ़ा देता है। आपको बता दें कि वेस्ट बैंक में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार इस साल वेस्ट बैंक में इसराइली नागरिकों द्वारा फिलिस्तीनियों पर किए गए हमलों के मामलों में अब तक का सबसे हिंसक साल रहा। इसमें 750 से ज्यादा लोग घायल हुए। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 7 अक्टूबर 2023 से 17 अक्टूबर 2025 के बीच पश्चिमी किनारे में 1000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Manika Batra ने TTFI पर केस की धमकी दी, PM Modi से दखल देने को कहा, जानें पूरा मामला

Prahaar Teaser: वकील Ujjwal Nikam बने RajKummar Rao, दमदार डायलॉग और एक्टिंग से जीता दिल

SBI PO Vacancy 2026: Graduates के लिए SBI में शानदार मौका, PO की नौकरी पर 21 लाख का Salary Package, आवेदन शुरू

क्या आप भी रोज बनाती हैं टाइट पोनीटेल? धीरे-धीरे गंजापन दे सकती है यह आदत