By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2025
ऑस्कर विजेता फलस्तीनी निर्देशक बेसल अद्रा ने कहा कि इजराइली सैनिकों ने शनिवार को पश्चिमी तट स्थित उनके घर पर छापा मारा, उनके बारे में पूछताछ की और उनकी पत्नी के फोन की जांच की। अद्रा ने कहा कि कि इजराइली लोगों ने उनके गांव पर हमला किया, जिसमें उनके दो भाई और एक चचेरा भाई घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि उन्होंने उनके एक चाचा को भी कुछ देर के लिए हिरासत में लिया। अद्रा ने कहा कि उन्होंने गांव के बाहर रात बिताई, वह घर नहीं जा सके और अपने परिवार से भी नहीं मिल सके क्योंकि सैनिकों ने गांव को घेर रखा था और उन्हें डर था कि उन्हें भी हिरासत में ले लिया जाएगा।
इजराइली सेना ने कहा कि फलस्तीनियों द्वारा पथराव करने और दो इजराइली नागरिकों के घायल होने के बाद सैनिक गांव में मौजूद हैं। सेना ने कहा कि उसके सैनिक अब भी गांव में हैं और इलाके की तलाशी ले रहे हैं और लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।