By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2022
यरुशलम।कब्जा किए गए वेस्ट बैंक में इज़राइली बलों ने फलस्तीन के दो व्यक्तियों को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। यह जानकारी फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। मुसलमानों के पाक महीने रमज़ान के दौरान इज़राइल-फलस्तीन हिंसामें यह नई घटना है। इज़राइल की सेना उत्तरी वेस्ट बैंक के जेनिन के पश्चिम में स्थित यमून गांव में एक शख्स की गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी कर रही थी, तभी दर्जनों फलस्तीनियों ने उनपर पथराव कर दिया और विस्फोटक फेंके, जिसके बाद पुलिस ने गोलीबारी कर दी।