Pakistan पर पहली बार टूट पड़े इजरायली लोग, टेंशन में भारत!

By अभिनय आकाश | Dec 29, 2025

इजराइल में अचानक एक ऐसा बवाल शुरू हुआ है जो यहूदियों के लिए तबाही का कारण बन सकता है। इजराइल के कई रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों, पत्रकारों और हजारों लोगों ने अपनी ही सरकार से एक बहुत बड़ी मांग की है। इन सभी ने एक ही स्वर में कहा है कि हमें पाकिस्तान को रोकना होगा। पाकिस्तानियों को हमारी जमीन पर कदम रखने से रोकना होगा। हजारों इजराइलियों का मानना है कि डॉनल्ड ट्रंप ने अपने फायदे के चक्कर में पाकिस्तान जैसा वायरस इजराइल पर छोड़ दिया है। दरअसल इजराइल के लोगों ने कहा है कि गाज़ा में पाकिस्तानी सैनिकों की एंट्री नहीं होनी चाहिए। इजराइली एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह ऐसी चूक होगी जिसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश में मचा था बवाल, इधर ट्रेन पर चुपचाप ये क्या लाई भारतीय सेना, अब शुरू होगा असली खेल!

मगर इजराइल के पूर्व सैन्य अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिकों को भी गाज़ा बुलाना घातक साबित हो सकता है। इन लोगों ने कहा है कि जिस तरह से तुर्की को ब्लॉक किया गया है। उसी तरह से पाकिस्तान को भी ब्लॉक करना होगा। इजरायली एक्सपर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिक कभी भी ईमानदारी और वफादारी से हमास को नहीं रोकेंगे बल्कि हमास को मजबूत करने का काम करेंगे। इजरायली एक्सपर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिक गाज़ा में बैठकर हमास की जगह इजराइल के सैनिकों पर ही हमला करेंगे।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश में मचा था बवाल, इधर ट्रेन पर चुपचाप ये क्या लाई भारतीय सेना, अब शुरू होगा असली खेल!

इजरायली सैनिकों की मूवमेंट के बारे में पहले से ही हमास के आतंकियों को जानकारी दे देंगे। इजराइली लोगों का मानना है कि पाकिस्तानी सैनिक गाज़ा में पहुंच गए तो एक बड़ा खतरा इजराइल के दरवाजे पर आकर बैठ जाएगा। क्योंकि पाकिस्तान इकलौता मुस्लिम देश है जिसके पास न्यूक्लियर हथियार हैं। इजराइल को एक जायज डर सता रहा है कि पाकिस्तान अपने न्यूक्लियर हथियार हमारे दुश्मनों को दे सकता है। 

प्रमुख खबरें

Swine Flu का बढ़ा कहर: Delhi-NCR में H1N1 Virus के बढ़ते केस, जानें क्या हैं लक्षण और बचाव के उपाय

Nepal Flood: रसुवा में 300 भारतीय लापता, बाढ़ त्रासदी में 162 की मौत

India-Nepal Relations: मुश्किल घड़ी में PM Modi ने बढ़ाया हाथ, Nepal PM ने कहा- शुक्रिया

दो जजों की लड़ाई पर CJI ने लिया कड़ा एक्शन, Justice Sandeep Mehta ने Justice Sanjeev Prakash Sharma पर लगाये थे गंभीर आरोप