26/11 के मुंबई हमलों के पीड़ितों के लिए स्मारक बनाने की योजना बना रहा यह देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2020

ऐलात (इजराइल)। इजराइल का दक्षिणी तटवर्ती शहर ऐलात अमेरिका में 11 सितंबर को हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों की तरह मुंबई में 26 नवंबर को हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों की याद में एक चौक बनाने पर विचार कर रहा है। मुंबई में 2008 में आतंकवादी हमले के दौरान यहूदियों के उपासना स्थल चबाड हाउस को भी निशाना बनाया गया था। पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने चार दिनों तक मुंबई में भारी तबाही मचायी थी। चबाड हाउस में छह यहूदियों समेत मुंबई मेंकम से कम 166 लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन ने की राष्ट्रीय सुरक्षा दल की घोषणा

ऐलात में प्रवासी यहूदियों के लिए सितार आर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधियों ने  बताया, ‘‘हमने मुंबई हमलों के पीड़ितों की याद में एक स्मारक स्थापित करने के लिए ऐलात के मेयर मीर इत्जाख हा लेवी से बात की है। मेयर ने कहा कि वह उस समिति में है जो चौक और चौराहे आदि की स्थापना, नामकरण के संबंध में फैसला करती है। उन्हें मदद कर काफी खुशी होगी।’’ प्रतिनिधियों ने कहा, ‘‘इसके अलावा, मेयर ने भारत-इजराइल मैत्री चौक या महात्मा गांधी चौक भी स्थापित करने का सुझाव दिया जहां मुंबई हमले के पीड़ितों की याद में शिला लगायी जा सकती है। ’’ शहर में चबाड मूवमेंट का सिनेगॉग, चबाड हाउस में हमले में मारे गए छह यहूदियों की याद में एक पट्टिका भी लगाने पर विचार कर रहा है। सितार आर्गेनाइजेशन ने बताया, ‘‘सिनेगॉग के प्रवेशस्थल पर एक पट्टिका लगायी जाएगी। ’’ पिछले सप्ताह बीरसेबा शहर में चबाड हाउस ने मुंबई हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था।

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा