ISRO ने चंद्रयान-3 के लॉन्च डेट में किया बदलाव, अब इस तारीख को आसमां में देश की उड़ान देख गर्व से भर जाएगा सीना

By अभिनय आकाश | Jul 06, 2023

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने घोषणा की है कि चंद्रयान -3 मिशन 14 जुलाई को चंद्रमा पर लॉन्च होगा। अंतरिक्ष यान श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरेगा।  इससे पहले, सोमनाथ ने कहा था कि 12 जुलाई से 19 जुलाई के बीच की अवधि लॉन्च के लिए इष्टतम है जब कक्षीय गतिशीलता चंद्रमा की यात्रा में न्यूनतम ईंधन और उच्च दक्षता सुनिश्चित करेगी। चंद्रयान-3 मिशन सफल रहे, इसके लिए इसरो ने पहले ही पूरी तैयारी की है। इसके लिए गहन टेस्ट किए गए हैं और पूरी प्रोसेस को फेलप्रूफ बनाया गया है ताकि रिस्क कम से कम हों और मिशन सफल हो सके। इसरो ने इस बार मिशन में कुछ बदलाव किया है। चंद्रयान-2 मिशन की तरह ही इस बार लैंडर और रोवर तो होगा, लेकिन ऑर्बिटर नहीं होगा। 

प्रमुख खबरें

10 साल बाद Bigg Boss Bangla की धमाकेदार वापसी! Sourav Ganguly बने होस्ट, जानें 15 कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

सुभाष चंद्रा मामले में NCLT के फैसले पर पिनरायी विजयन ने उठाए सवाल, आदेश वापस लेने की मांग

तमिलनाडु में आविन दूध के खरीद मूल्य में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि, अब 44 रुपये मिलेंगे

तमिलनाडु में आविन दूध का खरीद मूल्य 3 रुपये बढ़ा, सीएम ने की कई बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा