By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2023
मुंबई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस. सोमनाथ का हाल ही में ‘इंडिगो’ के विमान में गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। सोमनाथ के नेतृत्व में भारत ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक उतारकर इतिहास रच दिया था।