ISRO on Chandrayaan: जब चांद के गड्ढों को देखा हमने...चंद्रयान-3 ने भेजी Exclusive तस्वीरें,

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2023

इसरो ने पहली बार चांद की तस्वीरें जारी कर दी हैं। चांद की एक्सक्लूसिव तस्वीरें चंद्रयान ने कैद की हैं। आपको बता दें कि चंद्रयान 3 5 अगस्त को चांद के ऑर्बिट में प्रवेश कर चुका है। अब चंद्रयान पर लगे कैमरे ने चांद के सतह की हैरतअंगेज तस्वीरें खींच ली हैं। इसरो ने 45 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में आपको चांद की सतह पर नीले और हरे रंग के कई गड्ढे नजर आएंगे। आपको बता दे कि चंद्रयान को 9 अगस्त के दिन दोपहर दो बजे चांद की तीसरी कक्षा में प्रवेश करवाया जाएगा। इसके बाद 14 अगस्त को चंद्रयान चांद की चौथी कक्षा में प्रवेश करेगा। 16 अगस्त को चंद्रयान चांद की पांचवी कक्षा में पहुंच जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Chandrayaan-3 LIVE Updates: आज से चांद का चक्कर लगाएगा चंद्रयान-3, ISRO ने बताई लोकेशन

इससे पहले इसरो ने शनिवार को पुष्टि की कि लूनर ऑर्बिट इंजेक्शन (एलओआई) भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे के आसपास किया गया, जिससे अंतरिक्ष यान स्थिर चंद्र कक्षा में स्थापित हो गया। 14 जुलाई, 2023 को एलवीएम-3 रॉकेट पर सवार होकर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया, चंद्रयान-3 ने पृथ्वी और चंद्रमा के बीच अंतरिक्ष में तीन लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की है। अंतरिक्ष यान ने 1 अगस्त को पृथ्वी के चारों ओर अपनी परिक्रमा पूरी कर ली थी और चंद्रमा की ओर अपनी ट्रांस-चंद्र यात्रा शुरू कर दी थी। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह