इसरो की बड़ी कामयाबी, चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हुआ चंद्रयान-2

By अंकित सिंह | Aug 20, 2019

भारत के चंद्र मिशन-2 को बड़ी कामयाबी मिली है। इसरो ने इतिहास रचते हुए चंद्रयान-2 को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित कर दिया। इसरो ने यह कामयाबी 9 बजकर 2 मिनट पर हासिल की।  7 सितंबर को चांद की सतह पर चंद्रयान-2 उरतेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान-2 की लाईव लैंडिग देखेंगे। 

 

गत 22 जुलाई को प्रक्षेपणयान जीएसएलवी मार्क।।।-एम 1 के जरिए प्रक्षेपित किए गए चंद्रयान-2 ने गत 14 अगस्त को पृथ्वी की कक्षा से निकलकर चंद्र पथ पर आगे बढ़ना शुरू किया था। बेंगलूरू के नजदीक ब्याललू स्थित डीप स्पेस नेटवर्क (आईडीएसएन) के एंटीना की मदद से बेंगलूरू स्थित इसरो, टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) के मिशन ऑपरेशंस कांप्लेक्स (एमओएक्स) से यान की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसरो ने 14 अगस्त को कहा था कि चंद्रयान-2 की सभी प्रणालियां सामान्य ढंग से काम कर रही हैं।

 

प्रमुख खबरें

FII की रिकॉर्ड बिकवाली के बावजूद भारतीय शेयर बाजार क्यों टिके हुए हैं

Messi Event Chaos: साल्ट लेक स्टेडियम में हंगामे की जांच शुरू, समिति ने किया निरीक्षण

U19 Asia Cup: भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से हराकर ग्रुप-ए में बढ़त बनाई

CUET PG 2026: सीयूईटी पीजी एग्जाम के लिए आवेदन हुए स्टार्ट, मार्च में आयोजित होगी परीक्षा