इसरो देश के सपने को करेगा साकार, मोदी बोले- वैज्ञानिकों में काम करने की भावना प्रबल है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2019

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि चंद्रयान-2 मिशन में आई बाधा के बावजूद इसरो के वैज्ञानिक अडिग हैं और उन्होंने भरोसा जताया कि देश चांद पर पहुंचने का लक्ष्य हासिल करेगा। चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने के कुछ घंटों बाद मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए मोदी ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों में काम करने की भावना प्रबल है और वे लक्ष्यों को हासिल करने तक आराम नहीं करेंगे। मोदी ने कहा कि चांद पर पहुंचने का सपना पूरा होगा और इसरो एवं उसमें काम करने वाले रूकेंगे, थकेंगे और बैठेंगे नहीं।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने बढ़ाया वैज्ञानिकों का हौसला, कहा- फिर होगी नयी सुबह

प्रधानमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक निराश होने वाले नहीं हैं, वे चुनौतियों को स्वीकार करते हैं और पहली बार में आई खामी का समाधान करते हैं। वे अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते हैं और जबतक उसे हासिल न कर लें कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा कि ऑर्बिटर अब भी चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगा रहा है और यह अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंबईकरों की भावना शहर में आई किसी भी बाधा से निपटने में मदद करती है और इसरो के वैज्ञानिकों में भी ऐसी ही भावना है। 

प्रमुख खबरें

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA

Jio, Airtel, Vodafone Idea 96,317 करोड़ रुपये की स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लेंगी