निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने ISSF विश्व कप में हासिल किया ओलंपिक कोटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2019

बीजिंग। निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में शनिवार को यहां 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ भारत के लिए पांचवा ओलंपिक कोटा हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप के फाइनल में पहली बार भारत की अगुवाई कर रहे वर्मा 242.7 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे। वह क्वालीफिकेशन में 585 अंक के साथ चौथे स्थान पर थे।

वर्मा ने इससे पहले नयी दिल्ली में हुए विश्व कप में पदार्पण किया था लेकिन वह घरेलू प्रतियोगिता के फाइनल में क्वालीफाई नहीं कर सके थे। उन्होंने एशियाई खेलों में 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। एक साल के अंदर यह उनका चौथा फाइनल और तीसरा पदक था। शनिवार को मुकाबले में वह फाइनल में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय रहे।

इसे भी पढ़ें: शॉटगन विश्व कप की महिला स्कीट स्पर्धा में महेश्वरी चौहान 21वें स्थान पर रहीं

इस स्पर्धा में शहजर रिजवी और अर्जुन सिंह क्रमश: 32वें और 54वें स्थान पर रहे। महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर 14वें स्थान के साथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय रही। उन्होंने 291 अंक बनाये और विजेता से चार अंक पीछे रही। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता राही सरनोबत 288 अंक के साथ 29वें और चिंकी यादव 284 अंक के साथ 57वें स्थान पर रहीं। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह