Odisha Elections 2024: ओडिशा विधानसभा चुनाव में उठा बेरोजगारी और पलायन का मुद्दा, CM पटनायक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

By अनन्या मिश्रा | May 09, 2024

निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटों के साथ ही विधानसभा की 147 सीटों पर चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। वैसे तो विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के द्वारा एक-दूसरे पर तमाम मुद्दे उठाए जा रहे हैं। राज्य विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, चिटफंड और खनन घोटाले और भ्रष्टाचार के मुद्दे अहम होने वाले हैं। बता दें कि राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने 24 साल पूरे कर लिए हैं।

इसे भी पढ़ें: Odisha Assembly Elections 2024: हिंजली सीट पर CM पटनायक को BJP और कांग्रेस से मिल रही कड़ी टक्कर

बेरोजगारी और पलायन का मुद्दा

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों के लिए राज्य में बेरोजगारी और पलायन का मुद्दा काफी अहम है। बीजेपी और कांग्रेस के मुताबिक नवीन पटनायक की सरकार राज्य में 24 साल से सत्ता पर काबिज है। लेकिन इसके बाद भी सत्तारूढ़ सरकार राज्य से युवाओं के पलायन को रोकने में विफल हो रही है। विपक्ष राजनीतिक दलों के अनुसार, राज्य सरकार पुरुषों व महिलाओं को रोजगार देने में भी फेल हो रही है।

वहीं हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम पटनायक पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य न सिर्फ विकास से वंचित है, बल्कि यहां पर 'संकटग्रस्त प्रवासन' एक प्रमुख मुद्दा है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को एक बार भाजपा को 5 साल के लिए मौका देना चाहिए। क्योंकि राज्य के तमाम युवा काम की तलाश में बड़े शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद राज्य से किसी को पलायन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

प्रमुख खबरें

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा

Delhi SIR: प्रमुख हस्तियों के विवरण का भौतिक सत्यापन पूरा, अंतिम सूची में जुड़ेंगे नाम

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत