By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2021
लुसाने। महिलाओं की मुक्केबाजी विश्व चैम्पियनशिप दिसंबर के शुरू में इस्तांबुल में करायी जायेगी जिसमें कुल 2.6 करोड़ डॉलर की पुरस्कार राशि दी जायेगी जो पुरूषों की प्रतियोगिता के बराबर ही है। खेल की विश्व संचालन संस्था लैंगिक समानता हासिल करना चाहती है और यह कदम इसी कड़ी में उठाया गया है। यह घोषणा एआईबीए अध्यक्ष उमर क्रेमलेव के इस्तांबुल के आधिकारिक दौरे के दौरान खेल की शीर्ष संस्था और तुर्की मुक्केबाजी महासंघ के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर के बाद की। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आधिकारिक रूप से पुष्टि की जाती है कि एआईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित की जायेगी। ’’ क्रेमलेव ने कहा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एआईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप यहां इस्तांबुल में होगी। ’’