Sikar में गाय बेचने के विरोध पर पति ने पत्नी को पिकअप से कुचला, मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 05, 2026

जयपुर, पांच नवंबर राजस्थान के सीकर जिले में गाय बेचने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर पिकअप गाड़ी से कुचल दिया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार यह घटना बुधवार शाम को जीणमाता थाना क्षेत्र में सिकवाली ढाणी में हुई।

पुलिस की टीम उसे लेकर घटनास्थल पर गई और शव बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि आरोपी पर लगभग 15 लाख रुपये का कर्ज है और वह पैसों को लेकर अक्सर अपने परिवार वालों से झगड़ा करता था।

प्रमुख खबरें

ECI का बड़ा U-टर्न, फॉर्म 6 से हटाया SIR का कॉलम, 2 चुनाव आयुक्तों ने इस पर सवाल उठाए थे

Kerala High Court ने नशे में गाड़ी चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का दिया सख्त निर्देश

Supriya Sule और मैं देश की चिंता कर लेंगे, आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पवार को मोदी के फोन से मची राजनीतिक हलचल

Delhi Building Collapse: दिवाली की खरीदारी के बीच दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन 3 मंजिला बिल्डिंग ढही, 2 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका