इसुदान गढ़वी का ऐलान, Gujarat में AAP और Congress मिलकर लड़ेगी Lok Sabha चुनाव

By अंकित सिंह | Aug 07, 2023

लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात की राजनीति की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कहा है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गुजरात में लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी। लोकसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टियां गठबंधन बनाएंगी। हालांकि, दूसरी ओर इसुदान गढ़वी के दावे को लेकर गुजरात कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि हमें अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, गठबंधन को लेकर फैसला आलाकमान लेगा। 

इसे भी पढ़ें: यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे नीतीश कुमार? अटकलें हुई तेज, BJP ने 'खोई हुई लोकप्रियता' का तंज कसते हुए किया पलटवार

मुंबई में बड़ी बैठक

आपको बता दें कि 26 दल विपक्षी एकता के मंच पर हैं। विपक्षी एकता के गठबंधन को इंडिया का नाम दिया गया है। आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश का लगातार विरोध कर रही है। उसे कांग्रेस का भी समर्थन हासिल है। दूसरी ओर विपक्षी दलों का दावा है कि 450 सीटों पर साझा उम्मीदवार उतारने की बात चल रही है। अरविंद केजरीवाल के विपक्षी दलों के बैठक में लगातार शामिल हो रहे हैं। विपक्षी दलों की पहली बैठक आगामी 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में है। इस बैठक में कई बड़े निर्णय लिए जाएंगे। हालांकि इसुदान गढ़वी के बयान ने एक बार फिर से राजनीतिक हलचल को बढ़ा दिया है। 

प्रमुख खबरें

JSW Group ने Ampstar ब्रांड के साथ EV मार्केट में रखा कदम, बनाएगा इलेक्ट्रिक बस और ट्रक

National Film Awards अब राज्यों के प्रमुख टूरिज्म स्पॉट्स पर होंगे आयोजित: Ashwini Vaishnaw

UNSC में आज की दुनिया की झलक नहीं, Antonio Guterres ने UNGA में की सुधार की मांग

Asian Games 2026 में पदक जीतने पर President Droupadi Murmu ने सुचिका को दी बधाई