जाम खंभालिया सीट से लड़ेंगे चुनाव इसुदान गढ़वी, Gujarat में AAP ने बनाया है CM उम्मीदवार

By अंकित सिंह | Nov 13, 2022

गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से पूरी ताकत झोंके जा रही है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि गुजरात में इस बार परिवर्तन होने वाला है। इन सब के बीच आम आदमी पार्टी ने गुजरात में इसुदान गढ़वी को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। आज आम आदमी पार्टी ने 2 और नामों की घोषणा की है। उसमें मुख्यमंत्री उम्मीदवार इसुदान गढ़वी का भी नाम है जो कि गुजरात की जाम खंभालिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट भी किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने दावा किया कि गुजरात को एक अच्छा मुख्यमंत्री मिलेगा। आपको बता दें कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा के लिए चुनाव हो रहे हैं। पहला चरण 1 दिसंबर को होगा जबकि दूसरा 5 दिसंबर को होगा। गुजरात चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

 

इसे भी पढ़ें: आप ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तीन और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा कि किसान, बेरोज़गार युवाओं, महिलाओं, व्यापारी के लिए सालों तक आवाज़ उठाने वाले इसुदान गढ़वी जाम खम्भालिया से चुनाव लड़ेंगे! भगवान कृष्ण की पावन भूमि से गुजरात को एक नया और अच्छा मुख्यमंत्री मिलेगा। आपको बता दें कि पिछले ही दिनों आम आदमी पार्टी ने गुजरात में एक सर्वे कराया था और लोगों से पूछा था कि किसे मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाया जाए। बाद में सर्वे के नतीजों का ऐलान करते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसुदान गढ़वी के नाम की घोषणा की थी।

 

इसे भी पढ़ें: Gujarat Assembly Election 2022: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की 15वीं लिस्ट


उन्होंने कहा था कि 40 वर्षीय गढ़वी को पार्टी द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में 73 प्रतिशत वोट मिले हैं। गढ़वी के सामने पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया थे, जिन्होंने पाटीदार समुदाय के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गढ़वी द्वारका जिले के पिपलिया गांव के एक किसान परिवार से आते हैं और अन्य पिछड़ी जातियों से ताल्लुक रखते हैं। आपको बता दें कि इसुदान गढ़वी 10 जनवरी 1983 को गुजरात में जन्मे थे। 14 जून 2021 को वह अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप में शामिल हुए। गढ़वी पेशे से पत्रकार रहे हैं और कई प्राइवेट मीडिया चैनलों में काम कर चुके हैं।  नई सूची में ‘आप’ ने महेंद्र परमार और महेंद्र पाटिल को टिकट दिया है जो क्रमश: सिद्धपुर और उधना सीटों से चुनाव लड़ेंगे। 

प्रमुख खबरें

गेंदबाजों से एक कदम आगे रहने के कारण ही Gaikwad को मिली सफलता : Hussey

Newsroom | Prajwal Revanna Videos Case | ये सारे अश्लील वीडियो 4-5 साल पुराने हैं, बेटे प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल पर बोले पिता, BJP की भी आयी पहली प्रतिक्रिया

ईमेल के जरिए गोवा हवाई अड्डे पर बम रखे होने की मिली खबर, बढ़ाई गई सुरक्षा

इंडी अलायंस वाले पीएम की कुर्सी भी बांट लेंगे, Amit Shah बोले- बिहार में जाति की राजनीति खत्म करने के लिए मोदी सरकार जरूरी