'शिंजो आबे की बचाने की हो रही पूरी कोशिश', जापान के PM बोले- घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हमलावर की पूरी जानकारी नहीं

By अनुराग गुप्ता | Jul 08, 2022

टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर एक चुनावी भाषण के दौरान हमला हुआ। इस दौरान हमलावर ने शिंजो आबे पर गोली मारी। इसी बीच प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शिंजो आबे पर हुए हमले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हमला बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। क्योंकि यह जापान के लोकतंत्र पर हमला है। जिसकी अहम नींव चुनाव होता है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया ने क्यों किया अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की निंदा 

इसी बीच उन्होंने बताया कि हमलावर की अब तक पूरी जानकारी नहीं है। आपको बता दें कि पुलिस ने 41 वर्षीय एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जिसका नाम यामागामी तेत्सुया बताया जा रहा है, जिसके पास से एक बंदूक बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि दो गोलियां चलाई गई थीं। इस हमले के बाद पुलिस सतर्क हो गई और सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

ECI मार्च पर Delhi Police का एक्शन, Rahul Gandhi और Priyanka समेत 260 लोग हिरासत में लिए गए

Gurugram Bar Association ने कैप्टन Smit Machhar को Ashok Chakra देने की मांग की

Pakistan Cricket Board को बड़ा झटका, Broadcast Rights तय कीमत से आधी रकम पर बिके

ठाणे MACT ने मेट्रो साइट हादसे में मृतक मजदूर के परिजनों को 34.54 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश