IBM Layoffs: आने वाले दिनों में IT Company IBM करेगी हजारों कर्मचारियों की छंटनी, रिपोर्ट में खुलासा

By रितिका कमठान | Mar 25, 2025

आईबीएल संयुक्त राज्य अमेरिका में कई स्थानों बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में जुटी हुई है। ये जानकारी द रजिस्टर की एक रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक आईबीएम क्लाउड क्लासिक डिवीजन में हो रही कमी को देखते हुए नौकरी में कटौती करने जा रही है।

 

माना जा रहा है कि आने वाले समय में कैलिफोर्निया, रैले, उत्तरी कैरोलिना, न्यूयॉर्क शहर, डलास, टेक्सास, में छंटनी की जा सकती है। अब तक कंपनी ने ये उजागर नहीं किया है कि कितने  कर्मचारियों पर इस फैसले का प्रभाव होगा। एक सूत्र ने द रजिस्टर को बताया कि कर्मचारियों को निकाले जाने वाली संख्या को कंपनी गुप्त रख रही है। मगर ये संख्या संभावित रूप से हजारों में हो सकती है।

 

रिपोर्ट के अनुसार जिन कर्मचारियों पर इस छंटनी का प्रभाव होगा वो विभिन्न विभागों से है। इसमें परामर्श, कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, बिक्री और आंतरिक आईटी सिस्टम शामिल हैं। हाल ही में कुछ ऐसी रिपोर्ट भी आई थी कि आईबीएम के मार्केटिंग और संचार समूह में भी छंटनी हो सकती है। इसकी जानकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोनाथन अदाशेक ने एक इंटरनल कॉल के दौरान दी थी।

 

गौरतलब है कि क्लाउड क्लासिक डिवीजन की स्थापना आईबीएम ने 2013 में सॉफ्टलेयर के अधिग्रहण के माध्यम से की थी। रिपोर्ट के मुताबिक नौकरियों में कटौती एक व्यापक पुनर्गठन प्रयास का हिस्सा है। रिपोर्ट में एक सूत्र ने बताया, “यह एक संसाधन कार्रवाई है। हालांकि, वे यथासंभव भारत में रोजगार स्थानांतरित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रहे हैं।”

 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में नौकरी से निकाले गए आईबीएम के एक पूर्व कर्मचारी ने स्थिति को छंटनी का एक महत्वपूर्ण दौर बताया, जिसमें व्यापक क्लाउड डिवीजन का लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित हुआ है। उस व्यक्ति ने बताया, "मैं जिन लोगों को जानता हूं, जो इससे प्रभावित हुए थे, जिनमें मैं भी शामिल हूं, उन्हें बस एक अलगाव समझौते की पेशकश की गई थी।"

 

ऑफिस से होगा कार्य 

इसके अतिरिक्त, आईबीएम कर्मचारियों को अब कार्यालय लौटने की नई नीतियों का पालन करना आवश्यक है, जिसके तहत अप्रैल के अंत तक सप्ताह में कम से कम तीन दिन व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है। सूत्रों से पता चला है कि बैज स्वाइप पर नजर रखी जा रही है, तथा प्रबंधन कथित तौर पर नई पॉलिसी के तहत चिकित्सा छूट को हतोत्साहित कर रहा है।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री