पुतिन से मिलना बहुत जरूरी हो गया है...हर दिन मर रहे सैनिक, रूस-यूक्रेन युद्ध पर एक्शन मोड में आए ट्रंप

By अभिनय आकाश | Jan 24, 2025

ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही ऐसे आदेश जारी किए हैं जिससे पूरी दुनिया में हड़कंप मचा है। पूरी दुनिया में इन आदेशों का जिक्र हो रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल कि जो भी एक्सीक्यूटिव ऑर्डर राष्ट्रपति की तरफ से जारी किए गए उसमें रूस का जिक्र क्यों नहीं था। रूस और यूक्रेन ने सबसे ज्यादा अमेरिका का सिर दर्द बढ़ाया। अमेरिका बार बार इस युद्ध को रोकने की बात करता रहा। ट्रंप खुद ये कहते आए हैं कि यूक्रेन और रूस के बीच की जंग रुकनी चाहिए। लेकिन आखिर रूस के खिलाफ या रूस और यूक्रेन के बीच की जंग को लेकर इस एक्सीक्यूटिव ऑर्डर में कुछ क्यों नहीं नजर आया? ये सबसे बड़ा सवाल है। इन सवालों के बीच जब मीडियाकर्मियों ने ट्रंप से ये सवाल पूछा और रूस यूक्रेन की स्थिति को लेकर जवाब मांगा तो ट्रंप ने कहा कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच जंग नहीं रुकता है और युद्ध रोकने के लिए पुतिन टेबल पर आकर बात करने के लिए तैयार नहीं होते हैं तो वे प्रतिबंध लगा देंगे। ट्रंप का ये  बयान अपने आप में बहुत बड़ा था। ट्रंप लंबे वक्त से कहते आए हैं कि युद्ध की स्थिति कभी पैदा होनी ही नहीं चाहिए थी। 

इसे भी पढ़ें: हमारा हथियार हमें लौटाओ वरना...अब तालिबान को ट्रम्प ने दे डाली खुली धमकी

ट्रंप ने कहा कि वह (वोलोदिमिर जेलेंस्की) समझौता करने के लिए तैयार हैं। वह रुकना चाहते हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने बहुत सारे सैनिक खो दिए हैं। रूस ने भी ऐसा ही किया। रूस ने ज्यादा सैनिक खोए, उसने 8,00,000 सैनिक खो दिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही युद्ध विराम समझौता नहीं हुआ, तो उनके पास रूस द्वारा अमेरिका और अन्य भागीदार देशों को बेची जाने वाली किसी भी वस्तु पर शुल्क, कर और प्रतिबंध लगाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की