नीति आयोग की रिपोर्ट में ओडिशा का शीर्ष स्थान पर पहुंचना खुशी की बात : Patnaik

By Prabhasakshi News Desk | Jan 25, 2025

भुवनेश्वर । नीति आयोग की 2022-2023 के लिए पहली राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (एफएचआई) रिपोर्ट में सूचीबद्ध राज्यों में, शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के रूप में ओडिशा के उभरने पर पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि राज्य को वित्तीय दिवालियापन से प्रथम स्थान पाते देखना खुशी की बात है। मुख्यमंत्री मोहन माझी ने भी राज्य की उपलब्धि की सराहना करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देश के 18 प्रमुख राज्यों में राजकोषीय स्वास्थ्य की रैंकिंग में ओडिशा शीर्ष पर है। राज्य 67.8 के स्कोर के साथ शीर्ष पर है, उसके बाद छत्तीसगढ़ और गोवा का स्थान है।’’

पटनायक ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि नीति आयोग राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक रिपोर्ट 2025 के अनुसार, 2022-23 में 67.8 प्रतिशत के उच्चतम समग्र राजकोषीय स्वास्थ्य स्कोर के साथ ओडिशा पूरे देश में राजकोषीय प्रबंधन में शीर्ष राज्य के रूप में उभरा है।’’ खनिज संपदा से समृद्ध ओडिशा, छत्तीसगढ़, गोवा और झारखंड, शुक्रवार को जारी नीति आयोग की पहली राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (एफएचआई) रिपोर्ट में सूचीबद्ध राज्यों में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले उपलब्धिकर्ता के रूप में उभरे हैं।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है