पहले से ही तय है सिद्धार्थ शुक्ला ही बनेंगे Bigg Boss 13 के विनर! जानें टॉप 2 में कौन होगा

By रेनू तिवारी | Dec 24, 2019

 बिग बॅास 13 जब से शुरू हुआ है तब से चर्चा में हैं। आये दिन बिग बॉस में हंगामा होता है जिसका असर घर के बाहर भी दिखाई देता है। घर के अंदर झगड़े होते हैं और सपोर्टर सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ जाते हैं। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर हो रही है। कहा जा रहा है कि इस सीजन का विनर पहले से ही तय हो चुका है। कलर्स टीवी के शो से जुड़े सूत्र ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला ही बिग बॉस 13 के विनर होंगे। 

सिद्धार्थ शुक्ला को विनर बनाने का दावा कई कारणों से किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर सर्वे करवाया गया है जिसमें पूछा गया है कि बिग बॉस 13 का विनर कौन होगा। ऑडियंस ने सबसे ज्यादा वोट आसिम रियाज को दिए हैं। आसिम को 51 प्रतिशत वोट मिले हैं जबकि सिद्धार्थ शुक्ला को 49 प्रतिशत। ऐसे में दोनों की लोकप्रियता टक्कर की है। सिद्धार्थ शुक्ला के विनर होने के चान्स इस लिए और बढ़ जाते हैं क्योंकि कलर्स टीवी की हेड मनीषा शर्मा सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड हैं। कलर्स टीवी की चीफ हेड होने के कारण सिद्धार्थ शुक्ला को वो विनर बना सकती हैं। सिद्धार्थ शुक्ला विनर बनते भी है तो भी चैनल पर सवाल नहीं उठेगा क्योंकि सिद्धार्थ शुक्ला इस समय सबसे शानदार गेम प्लान के तहत घर में खेल रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: पहली ही फिल्म से राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले निर्देशक सत्यप्रकाश उपाध्याय का विशेष साक्षात्कार

सिद्धार्थ शुक्ला के प्रति चैनल का पक्षपात कई जगह देखने को मिला है। सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि को गलत बोला था जिस पर सलमान खान भड़के भी थे लेकिन सलमान खान को चैनल की तरफ से रोक दिया गया था कि सिद्धार्थ शुक्ला को कुछ न कहें। सिद्धार्थ शुक्ला ने घर में रश्मि देसाई को घर में ऐसी लड़की कह कर टारगेट किया था और यह भी कहा था कि ऐसा लड़कियों को मैंने घर मे लेना बंद कर दिया है। जिस बात से रश्मि में आपत्ति की थी और गुस्सा करके सिद्ध पर चाय फेंक दी थी। सिद्धार्थ शुक्ला ने भी रश्मि पर चाय फेंक दी थी। 

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका