‘कलयुग का अमृतकाल’ है, अमृत कलश को बुरे लोगों के हाथ से वापस लाना होगा : Sitaram Yechury

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2024

नयी दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने रविवार को दावा किया कि देश में ‘कलयुग का अमृतकाल’ चल रहा है तथा अब ‘बुरे लोगों के हाथ से अमृत कलश’ को वापस लाना होगा ताकि इसका इस्तेमाल जनता के हित में हो सके। उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘लोकतंत्र बचाओ महारैली’ में यह भी कहा कि अगर देश में बेरोजगारी, महंगाई और भुखमरी से मुक्ति चाहिए तो इसके लिए मौजूदा सरकार से मुक्ति पानी होगी। 

इसे भी पढ़ें: Loktantra Bachao Rally । रामलीला मैदान में INDIA Alliance का शक्ति प्रदर्शन, केजरीवाल की रिहाई समेत रखीं ये पांच सूत्री मांगें

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। राजा ने कहा, ‘‘भारत के लोकतंत्र और देश के भविष्य के लिए यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। अगर देश और लोकतंत्र को बचाना है तो भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाना होगा।’’ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने दावा किया कि सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है तथा चुनावी बॉण्ड से मिले धन का उपयोग विपक्ष को तोड़ने के लिए हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Assam Congress ने Akhil Gogoi की Raijor Dal से तोड़ा गठबंधन, अनुशासनहीनता का आरोप

Vanakkam Poorvottar: हिमालय पर बढ़ते खतरे और पहाड़ों के फूटते गुस्से के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने की बैठक, India ने शुरू कर दी बड़ी तैयारी

Abhishek Banerjee के Kolkata दफ्तर में तोड़फोड़, TMC ने लगाया anarchy का आरोप

Battle of the Camel का हवाला देकर CM VD Satheesan ने दी Kanthapuram को नसीहत, Muslim Leaders ने किया पलटवार