आइसक्रीम घर पर बना कर खाने का मजा ही कुछ और है

By प्रीटी | Jun 16, 2017

गर्मी के मौसम में छोटा हो या बड़ा सभी का मन कुछ ठंडी चीज खाने को करता है और यह ठंडी चीज यदि आइसक्रीम हो तो बात ही क्या है। बाजार में तो विभिन्न प्रकार की आइसक्रीम उपलब्ध हैं लेकिन आप घर में भी अपनी मनपंसद आइसक्रीम स्वयं बना सकती हैं। आइए आइसक्रीम की कुछ किस्मों को बनाने की विधि जानते हैं−

चाकलेट फ्रैंकी आइसक्रीम

 

सामग्री- 1 कटोरी मैदा, एक चौथाई बड़ा चम्मच चाकलेट पाउडर, एक चौथाई बड़ा चम्मच कोको पाउडर, 2 बड़े चम्मच सफेद मक्खन, मनपसंद आइसक्रीम, कटे फल, आधा प्याला शुगर सिरप, रंगन कैंडी या चेरी, इच्छानुसार मेवा, आवश्यकतानुसार दूध और नींबू रस।

 

विधि- मैदा, चाकलेट व कोको पाउडर को मिला कर छान लें। सफेद मक्खन डाल कर अच्छी तरह मिलाएं और दूध की मदद से मैदे को गूंध लें। शुगर सिरप में नींबू रस मिलाएं और उसमें कटे फल डालकर ठंडा करें। गूंधे मैदे की लोइयां बनाकर हर लोई को मक्खन की दो−तीन परतें लगा कर बेल लें और गरम तवे पर हल्का−हल्का मक्खन लगा कर तैयार करें। गरम−गरम फ्रैंकी में थोड़े फल सिरप के साथ फैलाएं और दो−दो या तीन−तीन लौप्स आइसक्रीम को रख कर फोल्ड करें और टूथपिक से जोड़ें। मनपसंद या उपलब्ध सामग्री से सजा कर तुरंत परोसें।

 

चीकू चाकोनट

 

सामग्री- 1 प्याला चीकू गुदा, 4 प्याले दूध, एक तिहाई प्याला क्रीम, एक तिहाई बड़ चम्मच कार्नफलोर, 2 बड़े चम्मच कोको पाउडर, आवश्यकतानुसार चीनी, 1 छोटा चम्मच चाकलेट एसेंस, आधा प्याला अखरोट गिरी, 200 ग्राम चीनी।

 

विधि- भारी पेंदे के पैने में चीनी पिघलाएं। अखरोटों को छोटा−छोटा तोड़ कर उसमें डालें और मिलाकर उबालें। फिर चिकनी थाली में फैला कर सेट होने के लिए रखें। जम जाने पर तोड़ कर रखें। क्रीम को हल्के−हल्के फेंट लें। कार्नफलोर व कोको पाउडर को थोड़े ठंडे दूध में डाल कर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को शेष दूध, क्रीम, चीनी में डाल कर उबालें और गाढ़ा करें। ठंडा होने पर एसेंस, चीकू गुदा डाल कर मिला कर जमने के लिए रख दें। अधजमी आइसक्रीम को दो−तीन बार बाहर निकाल कर मिक्सर में फेंट कर जमाएं। अंत में मीठा टूटा अखरोट मिश्रण डालकर आइसक्रीम जमाएं। आइसक्रीम, बचे अखरोट डाल कर परोसें।

 

आइसक्रीम केक

 

सामग्री- आधा प्याला वनीला आइसक्रीम, 1 प्याला कोई भी आइसक्रीम, 1 केक, एक चौथाई प्याला मेवा, एक चौथाई प्याला आरेंज या पाइनएपल जूस, सजाने के लिए मनचाही सामग्री, एक चौथाई प्याला कटे फल।

 

विधि- केक को 3 परतों में काटें और अलग नहीं करें। धीरे−धीरे जूस डालें ताकि केक हर तरफ से जूस को सोख लें। अब 5 मिनट बाद ऊपरी परतें उठाएं। निचली परत पर वनीला आइसक्रीम का आधा प्याला फैलाएं और थोड़ा मेवा बुरकें, दूसरी परत केक की रखें। दूसरी आइसक्रीम फैलाएं। थोड़ा मेवा और फल फैलाएं और ऊपरी परत से ढकें। बची आइसक्रीम से पूरे केक को ढकें और सजाने की सामग्री से सजा कर आइसक्रीम के सेट होने तक फ्रीजर में रखें। शानदार आइसक्रीम केक से स्लाइस काट कर परोसें।

 

प्रीटी

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA