गोल्ड में जरुरी है निवेश क्योंकि सोना है सदा के लिए

By स्वपन द्वीप मिश्रा | Apr 25, 2020

सोना भगवान की मुद्रा है। इसे इंसानों ने नहीं बनाया. यह इंसानी दुनिया के पहले से है और इसके बाद तक रहेगा। यह कथन रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी का यह कथन हमको सोने में निवेश करने के लिए प्रेरित करता है... विश्व में इस समय कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण परेशान है। विश्व में कई देश पूरी तरह से लॉकडाउन है। विश्व की बड़ी बड़ी अर्थवस्थाएं इस समय संकट में है। लेकिन सोने में तेजी देख कर लगा रहा है कि इसकी मांग बहुत ही ज्यादा है। कोरोना संकट से बादल दुनिया से कब छटेंगे इसका अनुमान लगाना अभी मुश्किल है लेकिन कई निवेशक सोने के भाव दो गुने होने की  भविष्यवाणी कर रहे है।  

इसे भी पढ़ें: सोना तोड़ेगा सारे रिकॉर्ड, कोरोना के कहर से 82000 रुपये के पार होगी 10 ग्राम सोने की कीमत

इस बार अक्षय तृतीया 26 अप्रैल रविवार को पड़ रही है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है...लेकिन अभी देश भर में कोरोना वायरस को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन चल रहा है तो सोने में निवेश कैसे किया जा सकता है। इसके लिए बहुत ही आसान तरीकों से आप सोने में निवेश कर सकते है। 

लॉकडाउन में बाजार बंद होने के बाद भी आप घर बैठे सोने में निवेश कर सकते है। आप गोल्ड बॉण्ड, गोल्ड ईपीएफ जैसे माध्यमों से निवेश कर सकते है। गोल्ड बॉण्ड आप बैंक के माध्यम से या ऑनलाइन भी खरीद सकते है। ऑनलाइन गोल्ड बॉण्ड खरीदने से आपको सोना 50 रुपये प्रति ग्राम सस्ता मिलता है। 

गोल्ड बॉण्ड में आपको सोने की तेजी का लाभ तो मिलेगा ही साथ ही साथ आप को साल भर में 2.5 प्रतिशत ब्याज भी मिलता है। बॉण्ड खरीदने के 15 दिन बाद आप उसे एक्सचेंज के जरिए कभी भी बेच सकते है और जरुरत पड़ने पर आप को इसके बदले कर्ज भी आसानी से मिल जाता है।

स्वपन द्वीप मिश्रा

शेयर मार्केट एक्सपर्ट

प्रमुख खबरें

Asian Games Final में Pakistan को हराकर India ने जीता Gold Medal, बिना विवाद खत्म हुआ मैच

Tejas LCA Mk-1A की डिलीवरी में भारी देरी, IAF अब Mk-2 पर भी कर रही विचार

Maharashtra में 1972 से भी बदतर सूखा, NCP-SP ने किसानों के लिए कर्जमाफी और राहत मांगी

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु