शिमला नगर व आसपास के उप-नगरों में विजय दशमी के दिन रावण पुतला दहन कार्यक्रम आयोजन से पूर्व स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य - उपायुक्त

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 12, 2021

शिमला। शिमला नगर व आसपास के उप-नगरों में विजय दशमी के दिन रावण पुतला दहन कार्यक्रम आयोजन से पूर्व स्थानीय प्रशासन की अनुमति लेना अनिवार्य है। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने  विजय दशमी कार्यक्रम के आयोजन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश जारी किए।

इसे भी पढ़ें: नामांकन पत्रों की जांच की गयी ,मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में 6 उम्मीदवार

 

उन्होंने कहा कि यह निर्णय अप्रिय घटनाओं को रोकने तथा आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए लिया गया है ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जाखू, संकटमोचन मंदिरों व अन्य क्षेत्रों पर इस दौरान कोविड-19 विशेष मानक संचालनों की अनुपालना सुनिश्चित की जानी आवश्यक है, जिसके लिए प्रबंधकों एवं सम्बद्ध विभागों द्वारा आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाए।

 

 

उन्होंने कहा कि रावण पुतला दहन भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से अलग खुले मैदानों में किया जाना आवश्यक है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

उन्होंने जाखू मंदिर परिसर में कोविड-19 जांच केन्द्रों की स्थापना और समुचित सफाई व्यवस्था के लिए स्वास्थय विभाग एवं नगर निगम को निर्देश दिए।

उन्होंने अग्निशमन विभाग को इस दिन प्रत्येक स्थानों पर पर्याप्त अग्निशमन कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें: नवरात्रि का सातवां दिन--- इस दिन मां कालरात्रि की पूजन का विधान है

बैठक में जाखू मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने सम्बद्ध विभागों को समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डाॅ. सुरेखा चैपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा श्रद्धालुओं के लिए नवरात्रा पर्व पर कालीबाड़ी मंदिर, हनुमान मंदिर जाखू, हाटकोटी मंदिर जुब्बल, भीमाकाली माता मंदिर सराहन तथा तारा माता मंदिर शोघी व संकट मोचन मंदिर शिमला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में कोविड टीकाकरण के विशेष सत्रांे का आयोजन 12 अक्तूबर, 2021 से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु मंदिरों मंे माथा टेकने के साथ-साथ टीकाकरण सत्र का भी लाभ उठा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Indira Gandhi Stadium के पास 5 नवंबर शाम Traffic Restrictions, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory | आज शाम इंदिरा गांधी स्टेडियम के आसपास रहेंगे कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध, जानें किन रास्तों से बचें

Punjab Stubble Burning | पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर CAQM सख्त, 12 जिलों के DC और SSP के साथ समीक्षा बैठक

उत्तराखंड में Land Monetisation पर विवाद, सरकार ने कहा चुनिंदा भूखंडों से बढ़ेगा राजस्व