प्रधानमंत्री का मणिपुर की यात्रा करना या नहीं करना कोई मुद्दा ही नहीं : N. Biren Singh

By Prabhasakshi News Desk | Jul 10, 2024

इंफाल । मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य का दौरा किया जाना या नहीं किया जाना, कोई मुद्दा ही नहीं है क्योंकि उनकी सरकार चौबीसों घंटे उनके संपर्क में है। सिंह का यह बयान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के मणिपुर दौरे के दो दिन बाद आया है। गांधी ने सोमवार को मणिपुर का दौरा किया था और प्रधानमंत्री मोदी से जातीय संघर्ष से प्रभावित राज्य में आकर लोगों को सांत्वना देने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह कोई सवाल ही नहीं है कि प्रधानमंत्री राज्य का दौरा करते हैं या नहीं। प्रधानमंत्री का आना स्थिति पर निर्भर करता है।’’ 

प्रमुख खबरें

Jailer 2 की हिंदी रिलीज़ रद्द होने की अफ़वाहों पर विराम, मेकर्स ने कहा- 15 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अपनी ही पार्टी की मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ Shivraj Singh Chouhan ने क्यों खोला मोर्चा? Madhya Pradesh BJP में सब ठीक है?

Gorakhpur में Yogi Adityanath ने बांटे 493 करोड़ रुपये, आपदा पीड़ित किसानों को DBT से मदद

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट Sensex 548 अंक टूटा और Nifty 22363 के स्तर पर बंद